कृति सेनन बोलीं- मेरी चोली राष्ट्रीय बहस बन गई थी, माता-पिता और बहन को भी किया गया ट्रोल

Advertisements

मनोरंजन : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने रक्षाबंधन के मौके पर किए गए एक विज्ञापन में अपनी पोशाक को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की है। करीना कपूर के शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ में बातचीत के दौरान कृति ने कहा कि उनकी चोली राष्ट्रीय बहस का विषय बन गई थी। विज्ञापन में लहंगे के साथ पहने गए ब्लाउज की डीप नेकलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। विवाद के बाद विज्ञापन को हटा भी दिया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कृति ने कहा कि वह आमतौर पर ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन इस मामले में उन्हें लगा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए बोलना जरूरी है। उनके मुताबिक, किसी महिला को क्या पहनना है, यह उसका निजी फैसला है। लोगों को पोशाक पसंद आए या नहीं, यह उनकी अपनी पसंद हो सकती है, लेकिन इसके लिए गलत टिप्पणियां करना उचित नहीं है। कृति ने बताया कि संस्कृति का हवाला देकर कुछ लोगों ने उनके माता-पिता और बहन के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने लिए आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि वे भी इंसान हैं और ऐसी बातों से उन्हें फर्क पड़ता है।

कृति की पिछली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आए थे। उन्होंने फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में विशेष भूमिका भी निभाई थी। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति फिल्म ‘ब्लडी रोमियो’ में नानी के साथ नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर सकते हैं। हालांकि, इस परियोजना को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं बताई गई है।

About The Author

You may have missed