रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाने में लारा दत्ता को नहीं हुई झिझक, कही ये बात

Advertisements

बॉलीवुड : फिल्म ‘रामायण’ में कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता ने रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 48 साल की लारा दत्ता फिल्म में 44 साल के रणबीर कपूर की मां बनी हैं। उन्होंने कहा कि इस भूमिका को निभाने में उन्हें रत्ती भर भी झिझक नहीं हुई। उनका मानना है कि आज के दौर में कलाकार किरदार की उम्र या इस तरह की पुरानी सोच के बजाय उसमें खुद को ढालने पर ध्यान देते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लारा ने बताया कि कैकेयी के किरदार को समझने के लिए उन्होंने निर्देशक नितेश के साथ बैठकर उसके अतीत और व्यक्तित्व पर चर्चा की। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि कैकेयी ने दशरथ से वे दो वरदान क्यों मांगे थे और उन्हें ये वरदान देने का वचन कब मिला था। लारा ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम से आगे बढ़कर किरदार की पृष्ठभूमि को समझना जरूरी था। इससे पहले वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेल बॉटम’ में उन्होंने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। लारा के मुताबिक, ऐसे प्रतिष्ठित किरदार निभाने का अवसर जिंदगी में बार-बार नहीं मिलता।

लारा ने यह भी बताया कि कैकेयी का किरदार निभाने के दौरान उन्हें अपने मोहयाल समुदाय से जुड़े होने की जानकारी मिली। उनकी बहन ने उन्हें बताया था कि दत्ता परिवार पंजाबी ब्राह्मण मोहयाल समुदाय से आता है। लारा ने खुद को योद्धाओं के वंश से जुड़ा बताते हुए कैकेयी के व्यक्तित्व से इसकी समानता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैकेयी कैकेय राज्य की राजकुमारी थीं और उन्हें योद्धा राजकुमारी के रूप में पाला गया था। असुरों और देवताओं के युद्ध के दौरान वह राजा दशरथ की सारथी बनी थीं। इसी दौरान दशरथ ने उन्हें पहला वरदान देने का वचन दिया था।

About The Author

You may have missed