लंबित मांगों को लेकर आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया अर्धदिवसीय धरना

Advertisements

जमशेदपुर : लंबित मांगों के समर्थन में आयकर विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने गुरुवार को प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय के सामने अर्धदिवसीय धरना दिया। ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (जेसीए), नई दिल्ली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व आईटीजीओए के सचिव के. श्रीनिवास और आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कर्ण ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धरने के दौरान कर्मचारी महासंघ के बिहार-झारखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों, सेवा सुरक्षा और जायज मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। वहीं, नरेंद्र कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

About The Author

See also  जमशेदपुर में पीएनजी नेटवर्क का होगा विस्तार, 26 नवंबर तक वेंडर कर सकेंगे आवेदन

You may have missed