बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने 1.95 लाख के सामान पर किया हाथ साफ… जांच में जुटी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : सारवा थाना क्षेत्र के चोवा गांव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी इलाज के लिए चेन्नई गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से, अलमारी और अन्य सामान खंगालकर नकदी सहित करीब 1.95 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी के परिजनों को अगले दिन मिली, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, बंद घर में हुई इस चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

About The Author

See also  सुवर्णरेखा-खरकई अब भी खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर घटने से राहत; प्रशासन अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed