बंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर सख्त निगरानी से बढ़ी हलचल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बॉर्डर क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है।कसमार थाना क्षेत्र सहित झारखंड-बंगाल सीमा पर पुलिस ने विशेष नाकाबंदी और चेकिंग अभियान शुरू किया है। 48 घंटे पहले से ही चेकपोस्ट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि या अवैध आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रशासनिक निर्देशों के तहत सीमावर्ती मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

See also  अपहृत युवक की बरामदगी के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, माराफारी पुलिस ने भेजा जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed