NTPC प्लांट में कन्वेयर बेल्ट निर्माण के दौरान हादसा, 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

Advertisements

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में NTPC के टंडवा संयंत्र में बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कन्वेयर बेल्ट बनाने के दौरान हुए इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संयंत्र में कन्वेयर बेल्ट का निर्माण कराया जा रहा था, तभी दुर्घटना हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, निर्माण कार्य NTPC की ओर से नियुक्त एक आउटसोर्स कंपनी करा रही थी। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। NTPC ने भी हादसे की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है।

About The Author

See also  छठ में परिवार के साथ घाट गया क्लर्क, घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

You may have missed