दो बड़े अस्पतालों में प्रदूषण नियमों की अनदेखी, जांच में सामने आईं कई गंभीर खामियां

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सदर अस्पताल खासमहल और महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमजीएम) में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों के पालन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन की शिकायत के बाद झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने दोनों अस्पतालों की जांच की। जांच के दौरान सदर अस्पताल में बायो-मेडिकल वेस्ट और म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट के निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। खुले में फेंके गए कचरे के बीच नीडल और सिरिंज जैसी खतरनाक वस्तुएं पाई गईं। दूसरी ओर, एमजीएम अस्पताल में बिना उपचार किए दूषित पानी को सीधे नाले में छोड़े जाने की बात सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों अस्पताल वैध सीटीई के बिना संचालित हो रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मामले पर जेएचआरसी के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे सामान्य प्रशासनिक लापरवाही के बजाय गंभीर अपराध बताया। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति स्वास्थ्य और पर्यावरण, दोनों के लिए बेहद नुकसानदायक है। उन्होंने संबंधित दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। मनोज मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में ले जाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में संगठन के कई अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed