शेरो-शायरी और गजल से सजी वासंती काव्य संध्या, शहर के नामचीन कवियों ने बांधा समां

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जनवादी लेखक संघ की सिंहभूम इकाई की ओर से शनिवार शाम साकची स्थित पुराना कोर्ट परिसर में वासंती काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र अस्थाना, राजदेव सिन्हा, सुरेश दत्त पाण्डेय और डॉ. उदय प्रताप हयात मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. लता मानकर ने अतिथियों और कवियों का स्वागत किया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत अनमोल की कविता “हमारा प्यारा नया भारत” से हुई, जिसके बाद कई युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में अनुभव सिंह, आशुतोष चौबे, आलोक तिवारी, पंकज प्रभात, सुजल और नम्रिता सहित कई युवा कवियों ने अपनी कविताओं में वसंत की भावनाओं के साथ-साथ वैश्विक संकट, युद्ध, बेरोजगारी, धार्मिक उन्माद और समाज में बदलते रिश्तों की संवेदनाओं को उजागर किया। युवा शायर संजय सोलोमन और मुंबई में अपनी पहचान बना चुके विश्वदीप जीस्त ने भी अपने शेरों से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम के दौरान सबीर नवादवी, असर भागलपुरी, डॉ. उदय प्रताप हयात, विमल किशोर विमल, वीणा कुमारी, सरिता सिंह, सतीश कुमार, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, रमेश हंसमुख, जयप्रकाश पाण्डेय, प्रियंका सिंह, रीना सिन्हा सलोनी, सुनीता सोहनी, अजय मुस्कान, श्रवण और वरुण प्रभात सहित कई रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योत्सना अस्थाना ने की, जबकि संचालन लता मानकर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वरुण प्रभात ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में एसपी सिंह, अर्पिता, जेजे प्रसाद, सीता सिंह और धीरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित कई लोगों का योगदान रहा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed