छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, आजसू छात्र संघ ने नए कुलपति से की मुलाकात

0
Advertisements

रांची : आजसू छात्र संघ की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय इकाई के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राजीव मनोहर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें बुके और झारखंड की पारंपरिक छऊ नृत्य का मुखौटा भेंट कर सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर एक मांग-पत्र भी सौंपा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छात्र नेताओं ने बताया कि करीब एक वर्ष तक विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति नहीं रहने के कारण कई शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याएं लंबित रहीं। नए कुलपति के पदभार संभालने के बाद छात्रों को उम्मीद है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान होगा और विश्वविद्यालय के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पठन-पाठन को नियमित करने, नॉन-टीचिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान और प्रोफेशनल कोर्स को एआईसीटीई से अनुमोदित कराने की मांग भी रखी।

इसके साथ ही छात्र संघ ने सत्र 2020–23, 2021–24 और 2022–25 के स्नातक छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग की। राजभवन के निर्देशानुसार एक शिक्षक द्वारा एक से अधिक प्रशासनिक पद संभालने की व्यवस्था खत्म करने और लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक रवि रोशन, प्रशांत महतो, खुशबू यादव, रोशन नायक, विनायक, मानस कुमार, बीटू वर्मा, आशीष और योगेश महतो सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed