नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में उलटफेर, विकास शर्मा ने 11 वोटों से मारी बाजी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विकास शर्मा ने जीत दर्ज की। कुल 21 मतों में से उन्हें 11 वोट मिले और वे विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शीला रजक को 6 मत प्राप्त हुए, जबकि तीसरे उम्मीदवार डोमा मिंज को 4 वोट मिले।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चुनाव के दौरान नगर परिषद में राजनीतिक हलचल तेज रही और समीकरणों में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह तक डोमा मिंज को लेकर समर्थन और चर्चाएं तेज थीं, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे के बाद परिस्थितियां बदल गईं और परिणाम ने नया मोड़ ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम में चाईबासा के वार्ड नंबर 21 को किंगमेकर की भूमिका में देखा गया।

मतों का ध्रुवीकरण यह भी दर्शाता है कि सत्ता और संगठन के भीतर आंतरिक खींचतान बनी हुई थी। यह नतीजा केवल जीत और हार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने संकेत दिया कि पारंपरिक समीकरणों से हटकर नए गठबंधन और आपसी तालमेल ने इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author

See also  गिरिडीह में छह अनाथ भाई-बहनों को मिला प्रशासन का सहारा, डीसी ने शिक्षा और सहायता का दिया भरोसा

Thanks for your Feedback!

You may have missed