रविवार को भी खुलेगा टाटा मोटर्स प्लांट, कर्मचारियों के लिए फुल वर्किंग डे घोषित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रविवार 15 मार्च को पूर्ण कार्य दिवस घोषित किया गया है। कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर (संदर्भ संख्या PD/WO/70, दिनांक 13.03.2026) में बताया गया है कि इस दिन सभी डिवीजन और विभागों के साथ सेवाओं सहित जेनरल ऑफिस में भी नियमित रूप से काम होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि 15 मार्च को काम करने के बदले कर्मचारियों को बाद में कॉम्पेंसेटरी अवकाश दिया जाएगा, जिसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। यह निर्देश जमशेदपुर प्लांट के हेड द्वारा जारी किया गया है और डिवीजनल तथा डिपार्टमेंटल हेड्स को कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करते हुए आवश्यक निर्देश देने को कहा गया है।

इस संबंध में नोटिस की प्रतियां शिफ्ट चेंज नोटिस के साथ नोटिस बोर्ड पर भी लगाई गई हैं। साथ ही इसकी प्रतियां इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज सर्कल-वन जमशेदपुर, डिप्टी लेबर कमिश्नर जमशेदपुर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव को भी भेजी गई हैं। कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लक्ष्य और व्यावसायिक मांगों को पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है तथा कर्मचारियों से विशेष कार्य दिवस पर सहयोग की अपील की गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed