रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, युद्ध की खबरों से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : मध्य पूर्व में जारी युद्ध की खबरों के बीच क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ती दिख रही है। इसका असर स्थानीय गैस एजेंसियों और गोदामों पर साफ नजर आ रहा है, जहां घरेलू उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि मांग के अनुसार रसोई गैस उपलब्ध है और फिलहाल किसी प्रकार की कमी नहीं है। उनके अनुसार एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस का स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तुलना में जटिल हो गई है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। पहले जहां एक-दो प्रयास में बुकिंग हो जाती थी, वहीं अब कई दिनों तक प्रयास करने के बाद भी बुकिंग करना कठिन हो रहा है। इसी कारण सिलेंडर मिलने में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में भी कुछ विलंब बताया जा रहा है।

एजेंसियों के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उन्हें घर तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता बुकिंग के बाद एजेंसी के गोदाम से भी सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। ‘केसरी गैस एजेंसी’ के प्रोपराइटर अश्विनी कुमार केसरी ने बताया कि फिलहाल केवल उन्हीं घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है जिन्होंने पहले से बुकिंग कराई है और इसके लिए छह अंकों का कोड दिखाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, क्योंकि अभी गैस आपूर्ति में किसी तरह का संकट नहीं है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed