डीएवी एनआइटी कैंपस के छठी कक्षा के छात्र सिद्धांत सिंह बने एसआइपी एबेकस के राष्ट्रीय विजेता

आदित्यपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआइटी कैंपस में छठी कक्षा के छात्र और आदित्यपुर निवासी सिद्धांत सिंह ने एसआइपी एबेकस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत ली है। उन्हें यह सम्मान केरल के कोच्चि में हुई वार्षिक एबेकस प्रतियोगिता में जीत के बाद दिया गया।


यह जानकारी सिद्धांत को प्रशिक्षण देने वाली एसआइपी एबेकस आदित्यपुर सेंटर की शिक्षिका प्रतिभा ओझा ने दी। सिद्धांत के पिता धर्मेंद्र कुमार मूल रूप से बिहार के खगड़िया के रहने वाले हैं और यहां रेलवे में वरीय ट्रेन मैनेजर हैं।
प्रतिभा ओझा ने बताया कि एसआइपी पद्धति की शुरुआत 1997 में मलेशिया में केल्विन थाम ने की थी, और भारत में यह 2003 से चलन में है। इसमें छह से 12 साल के बच्चों को एबेकस, ब्रेन जिम और स्पीड राइटिंग के जरिए एकाग्रता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।


