विधायक सरयू राय की पहल पर रामदास भट्ट गुरुद्वारा और धोबी घाट परिसर में लगीं सोलर लाइटें
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर जरेडा के माध्यम से बिष्टुपुर के रामदास भट्ट गुरुद्वारा के पास और रामदास भट्टा धोबी घाट परिसर में सोलर लाइटें लगाई गई हैं। इससे दोनों जगहों पर रात में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो गई है।
Advertisements

Advertisements

रोशनी होने से स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
इस मौके पर भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री और जन सुविधा प्रतिनिधि सन्नी सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल रजक समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने विधायक सरयू राय का आभार जताया।


