राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को गोली लगने की सूचना

Advertisements

हजारीबाग : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में सोमवार को कुख्यात राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैंग के दो अपराधियों को गोली लगी है। हालांकि घायलों की पहचान और उनकी हालत को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। जंगल और आसपास के इलाकों में गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मुठभेड़ के समय गैंग के कितने सदस्य मौजूद थे और उनके पास कौन-से हथियार थे। घायलों की पहचान, गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी को लेकर पूरी जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही सामने आएगी।

About The Author

See also  झारखंड में 15 में से 9 लौह अयस्क खदानें बंद, दोबारा नीलामी की तैयारी

You may have missed