जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के दुरियाडीह में शुक्रवार से शुरू हुआ विवाद शनिवार को फिर भड़क गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। घटना में दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दुरियाडीह में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार को इसी विवाद को लेकर कुछ युवक दोबारा दुरियाडीह पहुंचे, जिसके बाद फिर मारपीट शुरू हो गई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
मारपीट में एक पक्ष के राहुल और धीरज नाम के दो युवकों को चोट लगी है। दूसरे पक्ष यानी दुरियाडीह के ग्रामीणों की ओर से छोटू राजक के घायल होने की जानकारी है। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा है कि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि शुक्रवार के विवाद को लेकर शनिवार को दोबारा मारपीट हुई। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मौके पर कोई व्यक्ति बयान देने के लिए मौजूद नहीं था।