हादसे में मृत कर्मचारी के परिवार को 20 लाख मुआवजा, हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील की टिनप्लेट डिवीजन परिसर में शुक्रवार रात काम के दौरान हादसे में कर्मचारी संजय कुमार शर्मा (42) की मौत के बाद प्रबंधन, संवेदक और परिजनों के बीच मुआवजे पर सहमति बन गई। वार्ता में सहयोगी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी पक्षों की सहमति के बाद एकरारनामा पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समझौते के अनुसार मृतक के परिजनों को तत्काल 20 लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। इसके अलावा मृतक के आश्रितों और परिजनों को उनकी 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक हर माह 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मासिक राशि में प्रत्येक वर्ष एक हजार रुपये की वृद्धि होगी।

संजय कुमार शर्मा बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट निवासी थे और टिनप्लेट कंपनी में ठेका मजदूर के तौर पर काम करते थे। घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी रही। मुआवजे और आश्रितों के भविष्य को लेकर हुई बातचीत में संवेदक मेसर्स बीएम दत्ता ने भी इन शर्तों पर सहमति जताई। परिजनों के अनुसार समझौता बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से हुआ। संजय कुमार शर्मा की पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं।

About The Author

See also  कुष्ठ रोगियों के लिए सेवा अभियान, 50 मरीजों की जांच और 32 के घावों की ड्रेसिंग

You may have missed