कुष्ठ रोगियों के लिए सेवा अभियान, 50 मरीजों की जांच और 32 के घावों की ड्रेसिंग

Advertisements

जमशेदपुर : समाजसेवी आशीष झा ‘महादेव यात्री’ और उनकी टीम ने शुक्रवार को कुष्ठ रोगियों की सहायता के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया। इस दौरान 50 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 32 मरीजों के घावों की ड्रेसिंग कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। टीम की ओर से मरीजों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सहयोग और अपनापन प्रदान करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सेवा अभियान में नर्स अंशु बारला और नेहा शर्मा ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच तथा घावों की ड्रेसिंग की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, कमेटी के सदस्य आकाश शर्मा, अमन शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, सोनू, तरुण और अनिकेत यादव ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम के सदस्यों ने मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

समाजसेवी आशीष झा ‘महादेव यात्री’ ने कहा कि समाज में आज भी कई जरूरतमंद लोगों को उचित देखभाल, सहयोग और अपनापन नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे। मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए उन्होंने जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने को जीवन का सच्चा उद्देश्य बताया। आशीष झा ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता तथा मानव सेवा का कार्य जारी रखने की बात कही।

About The Author

You may have missed