एचआईवी रोकथाम और जांच पर जोर, इस वर्ष 7,220 लोगों की हुई जांच

Advertisements

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में एचआईवी व एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार, देखभाल और संक्रमित व्यक्तियों को जरूरी सहयोग देने से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अब तक 7,220 एचआईवी जांच की गई है। वहीं जिले में अनुमानित 3,410 पीएलएचआईवी (एचआईवी के साथ जीवन जी रहे व्यक्ति) हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपायुक्त ने एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी तरीके से चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक जांच व उपचार की सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए प्रीवेंशन, डिटेक्शन, ट्रीटमेंट, केयर और सपोर्ट पर मिलकर काम करने की जरूरत है। संबंधित विभागों और संस्थाओं को आपसी तालमेल के साथ जागरूकता, जांच और उपचार सेवाओं को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक नजरिया जरूरी है। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति से जुड़े प्रतिनिधि, थाना जनसंपर्क, शिक्षा, समाज कल्याण, नगर निकाय, एलआईसी पीड़ित के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed