श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के किरदार में आएंगी नजर

Advertisements

मनोरंजन: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर से प्रेरित किरदार निभाती नजर आएंगी। ट्रेलर में श्रद्धा नौवारी साड़ी, पारंपरिक गहनों और लावणी डांस के अंदाज में दिखाई दे रही हैं। कहानी एक ऐसी महिला के संघर्ष को दिखाती है, जो अपनी कला के दम पर पहचान और सम्मान हासिल करना चाहती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

फिल्म में महाराष्ट्र की लोककला लावणी और तमाशा की दुनिया को दिखाया गया है। मंच पर संगीत, रोशनी और तालियों के बीच कलाकारों को सामाजिक रूढ़ियों और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में श्रद्धा के कई दमदार संवाद भी सुनाई देते हैं। इनमें नृत्य के प्रति उनके किरदार का जुनून, नौवारी साड़ी से जुड़ा अभिमान, टूटे भरोसे का दर्द और तकदीर को चुनौती देने का आत्मविश्वास झलकता है।

फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है और गानों की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा हैं। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनी ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About The Author

You may have missed