जन्मदिन पर प्रभास का ‘भैरवा’ लुक आया सामने, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की दिखाई झलक

Advertisements

MUMBAI: 23 अक्टूबर को अभिनेता प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माताओं ने इसके सीक्वल से उनका नया लुक जारी किया है। फिल्म के दूसरे भाग में प्रभास एक बार फिर भैरवा के किरदार में नजर आएंगे। निर्माताओं ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के सेट और प्रभास के किरदार की झलक दिखाई गई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उत्साह जताते हुए अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जारी वीडियो की शुरुआत फिल्म के सेट पर चल रही तैयारियों से होती है। इसके बाद प्रभास के कदम, शूटिंग में इस्तेमाल होने वाला जिमी जिब कैमरा और भैरवा के कॉस्ट्यूम की झलक दिखाई देती है। वीडियो में ‘भैरवा इज बैक’ लिखा आता है। इसके बाद निर्देशक नाग अश्विन के एक्शन बोलने पर प्रभास ऊंचे प्लेटफॉर्म पर खड़े नजर आते हैं। शुरुआत में उनकी केवल सिलुएट दिखाई देती है और पीछे लाइटें नजर आती हैं। इसके बाद अभिनेता के चेहरे का क्लोजअप दिखाया जाता है, जिस पर ‘हैप्पी बर्थडे भैरवा’ लिखा होता है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने फिल्म के 2000 करोड़ कमाने की उम्मीद जताई, जबकि अन्य प्रशंसकों ने प्रभास की प्रशंसा की।

‘कल्कि 2898 एडी’ का पहला भाग वर्ष 2024 में रिलीज हुआ था। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी। सीक्वल में प्रभास और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे, लेकिन दीपिका पादुकोण इसका हिस्सा नहीं होंगी। वर्ष 2025 में प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने आधिकारिक बयान में बताया था कि दीपिका के साथ उनकी साझेदारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं बन सकी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने प्रतिदिन केवल 8 घंटे काम करने की मांग रखी थी, जिसे लेकर निर्माताओं की सहमति नहीं बन पाई।

About The Author

You may have missed