छठव्रतियों के बीच बांटा गया दूध, अगरबत्ती और पेय पदार्थ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: कुलुपटांगा स्थित छठ घाट के समीप श्री श्री राम मंदिर नवयुवक पूजा समिति की ओर से छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में समिति सदस्यों द्वारा अर्घ्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बीच दूध, अगरबत्ती, दातुन आदि सामग्री का वितरण किया गया। पूजा संपन्न होने के उपरांत लौटने के क्रम में छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पानी की बोतल, फ्रूटी व अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। छठ घाट को समिति की ओर से आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश और साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, आयकर विभाग के निरीक्षक संतोष चौबे समेत कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर समिति के सदस्य व स्थानीय लोग देर रात तक सेवा में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने समिति की इस पहल की प्रशंसा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed