सिदगोड़ा मुठभेड़ : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हरेराम सिंह के घर के बाहर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी गोपाल गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के हरेराम सिंह के घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गोपाल सोमवार देर रात सिदगोड़ा में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और देर रात छापेमारी अभियान शुरू किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस टीम को देखकर गोपाल ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली गोपाल के पैर में लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गोपाल, हरेराम सिंह के घर के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में मुख्य आरोपी है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पूरे गिरोह की तलाश जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था।

See also  लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, इलाके में सनसनी और दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed