हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, सावन सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हाता : बांग्ला सावन के अंतिम सोमवार और हिंदी सावन की तीसरी सोमवारी पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में जल, दूध और बेलपत्र लेकर भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचे। मुक्तेश्वरधाम हरिणा, हाता, हल्दीपोखर, कोवाली, कालिकापुर, पोटका, तिरिंग, रसुनचोपा और शंकरदा समेत कई स्थानों के शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की, जबकि कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भोलेनाथ की आराधना की।

भीड़ को देखते हुए मंदिर पूजा समितियों और स्थानीय युवाओं ने विशेष व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने, भीड़ नियंत्रित करने और प्रसाद वितरण में स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। मंदिरों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

About The Author

See also  एग्रिको हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 4 घंटे थाने में बैठने के बाद भी परिजनों को नहीं मिला मुआवजा

You may have missed