पिता को फोन पर दी धमकी, फिर छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या का आरोप

Advertisements

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में आपसी विवाद के बाद बड़े भाई पर छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। सोमवार शाम सन्नी और उसके बड़े भाई गणेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद गणेश ने अपने पिता राम बिरुआ को फोन कर सन्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद दोनों भाइयों के बीच दोबारा विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गणेश ने सन्नी पर चाकू से कई वार किए और घटनास्थल से फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद सन्नी आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सन्नी के शरीर पर चाकू से किए गए हमले के आठ गहरे घाव पाए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मृतक के पिता राम बिरुआ के बयान के आधार पर पुलिस ने गणेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

About The Author

You may have missed