मॉडर्न कोविड -19 वैक्सीनेशन सेंटर का किया गया उद्घाटन , वार्ड संख्या 12 स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदुनी बिक्रमगंज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास)। शहर के वार्ड संख्या 12 स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेंदूनी में शुक्रवार की दोपहर 11 बजे मॉडर्न कोविड -19 वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया । इस वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार व उपाधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज ने संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद दीप प्रज्वलित करके किया गया ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज के स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मॉडर्न कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में उद्घाटन के बाद से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक टिकाकरण का कार्य किया जाएगा । यह वैक्सीनेशन सेंटर केयर इंडिया के सहयोग से खोला गया है । मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक कुश कुमार, अभिमन्यु कुमार, अनुज कुमार के अलावे एएनएम सुनीता कुमारी, कांति कुमारी, वेरी फायर सुधीर कुमार मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  ‘मैं देख नहीं सकता, लेकिन दुनिया को आईना दिखा सकता हूं’, PhD होल्डर्स के आंदोलन में नेत्रहीन विद्यानंद बने संघर्ष की आवाज