जुलूस में शामिल होने निकला 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने मांगी मदद
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के बागानशाही रोड नंबर-7 निवासी 19 वर्षीय सोहेब उर्फ सुग्गी जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकलने के बाद से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ भी है। बताया जा रहा है कि सोहेब आज जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन जुलूस समाप्त होने के बाद भी वापस नहीं लौटा।
Advertisements

Advertisements

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि सोहेब के बारे में कोई जानकारी मिलने या उसके कहीं दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें।


