जुलूस के दौरान घोड़े से गिरा युवक, चेहरे पर लात लगने से गंभीर घायल

Advertisements

जमशेदपुर : घाटकीडीह तालाब के पास बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। जुलूस शर्मी होटल के सामने से गुजर रहा था और युवक घोड़े पर सवार था। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, वह अचानक घोड़े से नीचे गिर गया। इसके बाद घोड़े ने उसके चेहरे पर जोर से लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद शाकिब के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे CCU में भर्ती किया गया है। घटना के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिवार ने कोई बयान नहीं दिया है। परिजन युवक की हालत से जुड़ी जानकारी साझा करने से भी बच रहे हैं। फिलहाल उसका इलाज TMH में जारी है।

 

About The Author

See also  गणित-विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 31 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 नवंबर को

You may have missed