30 अगस्त तक बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Advertisements

रांची : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 अगस्त तक रांची समेत राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 27 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, खूंटी और कोडरमा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

28 अगस्त को चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग में भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 29 अगस्त को गिरिडीह, देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, झारखंड में अब भी सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 26 अगस्त तक राज्य में सामान्य बारिश 759.1 मिमी है, जबकि 679.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसी अवधि में रांची की सामान्य बारिश 776.3 मिमी के मुकाबले 807.5 मिमी रही, जो चार प्रतिशत अधिक है। पश्चिमी सिंहभूम में 44 प्रतिशत, सिमडेगा में सात प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में छह, लातेहार में आठ और खूंटी में चार प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बुधवार को सबसे अधिक जमशेदपुर में 65 मिमी, बोकारो में 45 मिमी और रांची में दो मिमी बारिश दर्ज की गई।

About The Author

You may have missed