मनमाना किराया वसूलने पर कार्रवाई, तीन निजी एंबुलेंस चालक पकड़े गए

Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से मनमाना किराया वसूलने वाले निजी एंबुलेंस चालकों के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अधीक्षक डॉ बलराम झा के निर्देश पर अस्पताल परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को परिसर में दो निजी एंबुलेंस खड़ी मिलीं, जबकि तीन निजी एंबुलेंस चालकों को मौके पर पकड़ा गया। होमगार्ड जवानों ने एंबुलेंस हटवाते हुए तीनों चालकों को कड़ी चेतावनी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, निजी एंबुलेंस चालक सुबह से इमरजेंसी के आसपास वाहन खड़े कर मरीजों का इंतजार करते हैं। आरोप है कि वे बिना रेट तय किए मरीजों के परिजनों से 4500 से 5000 रुपये तक किराया मांगते हैं। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन तक पहुंची थी। डॉ बलराम झा ने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में किसी भी निजी एंबुलेंस या निजी चालक को खड़ा होने की अनुमति नहीं है। उनकी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

About The Author

See also  काम में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

You may have missed