रक्षाबंधन से पहले 3,95,692 महिलाओं को मिली ₹2,500 की सम्मान राशि

Advertisements

रांची : रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त महीने की सम्मान राशि जारी कर दी है। जिले की 3,95,692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डीबीटी के माध्यम से 2,500 रुपये भेजे गए हैं। इस मद में कुल 98.92 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार, प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं के खातों में राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता सभी पात्र महिलाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि कोई पात्र लाभुक वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि भुगतान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

योजना के तहत अनगड़ा में 16,796, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,406, बेड़ो में 20,620, बुंडू में 8,591, बुंडू नगर पंचायत में 3,566, बुढ़मू में 17,841, चान्हों में 19,374, हेहल शहरी क्षेत्र में 16,376, कांके में 31,620, कांके शहरी क्षेत्र में 1,290, खलारी में 9,632, लापुंग में 11,866, मांडर में 23,008, नगड़ी में 18,345, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,244, नामकुम में 18,071, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,571, ओरमांझी में 17,898, राहे में 9,551, रातू में 20,427, सिल्ली में 21,335, सोनाहातू में 13,114, तमाड़ में 18,832, टाउन अर्बन में 26,042, इटकी में 10,152 और बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,124 लाभुकों को राशि मिली है।

See also  दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक

 

About The Author

You may have missed