झारखंड स्थापना पखवाड़े पर बोकारो में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

बोकारो : झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा-2026 के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में जनकल्याणकारी, जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त के निर्देश पर संयुक्त सहकारिता भवन में पैक्स व्यवसाय विविधीकरण और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) आईडी कैंप लगाया गया। नावाडीह में विद्यार्थियों के लिए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा जिले के सभी परियोजना क्षेत्रों में मातृ सम्मान अभियान और चास नगर निगम क्षेत्र के कलापत्थर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

संयुक्त सहकारिता भवन में जिला सहकारिता पदाधिकारी ऋतुराज कुमार प्रसाद ने कहा कि पैक्स को खाद-बीज वितरण और धान अधिप्राप्ति तक सीमित न रखकर विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने की जरूरत है। इनके माध्यम से सीएससी, जन औषधि केंद्र, भंडारण और कस्टम हायरिंग सेंटर जैसी सुविधाएं शुरू की जा सकती हैं। पैक्स में सीएससी आईडी उपलब्ध होने से ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और बिजली बिल भुगतान जैसी ऑनलाइन सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। कार्यक्रम में संजय कुमार, हेरमन कुजूर, राज कुमार रजक, अमित कुमार सिन्हा और पिंटू कुमार पाण्डेय सहित पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक मौजूद थे।

नावाडीह प्रखंड के सुरही स्थित बीआरसी भवन में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता के साथ नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुतियां हुईं। वहीं, मातृ सम्मान अभियान के तहत गर्भवती और धात्री माताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित आवेदनों के निष्पादन तथा पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। दूसरी ओर, चास नगर निगम की ओर से कलापत्थर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

About The Author

You may have missed