एक साल से लापता पति की तलाश में भटक रही पत्नी, मेस संचालक पर जताई अनहोनी की आशंका

Advertisements

बोकारो : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के आमडीहा निवासी कृपा सिंधु महतो पिछले एक साल से लापता हैं। उनकी पत्नी अंजना महतो पति की तलाश में लगातार परेशान हैं। अंजना के अनुसार, उनके पति सेक्टर छह थाना क्षेत्र में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के मेस में काम करते थे। लंबे समय तक पति के घर नहीं लौटने पर उन्होंने ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पिछले वर्ष अक्टूबर में मेस संचालक से संपर्क किया था। संचालक ने बताया कि उनके पति मेस में काम करते हैं, लेकिन फिलहाल कहीं बाहर गए हुए हैं। काफी इंतजार के बाद वह निराश होकर गांव लौट आईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कुछ दिनों बाद मेस संचालक ने फोन कर बताया कि कृपा सिंधु महतो स्कूटी चोरी कर फरार हो गए हैं। इस संबंध में संचालक ने थाने में वाहन चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। अंजना ने एसपी नाथू सिंह मीणा, टाउन डीएसपी राजीव रंजन और चास एएसपी वेदांत शंकर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और पति की सकुशल बरामदगी की मांग की है। उन्होंने मेस संचालक पर पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि मामले को छिपाने के लिए चोरी का झूठा आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।

About The Author

You may have missed