अप्रैल 2026 से वेतन नहीं मिलने पर 30 वनकर्मियों ने विधायक से लगाई गुहार

Advertisements

बोकारो : चास वन रेंज के करीब 30 वनकर्मियों और केटल वाचरों को अप्रैल 2026 से वेतन नहीं मिला है। बकाया भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक उमाकांत रजक से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति बन गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रतिनिधिमंडल ने चास रेंज में पदस्थापित दो प्रभारी कर्मियों पर केटल वाचरों को परेशान और प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए। विधायक उमाकांत रजक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, बोकारो से बात की और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान हेमंत महथा, गोपाल महतो, कृष्ण पद महतो, सुमन पांडेय और देवेंद्र नाथ महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

See also  साकची में नौ लाख की चोरी के मामले में दो नाबालिग हिरासत में, पुलिस को मिले सुराग

You may have missed