सेवा संकल्प अभियान के तहत सरायकेला टाउन हॉल में बिकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

Advertisements

JHARKHAND: आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 सरायकेला टॉउन हॉल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष श्री हरे कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में बिकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का संबोधन हुआ। इसके उपरांत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संबोधन हुआ, जिसने उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दुहराया प्रधानमंत्री जी ने कार्यकाल को याद करते हुए सकारात्मक बातो पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा बिकसित भारत 130 करोड़ लोगो का सपना है ।कार्यक्रम को बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सुना। मोदी जी के संबोधन के बाद जिलाध्यक्ष श्री हरे कृष्णा प्रधान के द्वारा उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत में योगदान का संकल्प दिलाया गया । सभा के बाद विकसित भारत को लेकरजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने सेवा, राष्ट्रहित और समाज के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार जी,जिला परिषद के अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा जी, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा,कार्यक्रम के संयोजक ओबीसी मोर्चा के जिलाअध्यक्ष कृष्ण प्रधान जी, सह संयोजक अनिशा सिन्हा जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री उदय सिंहदेव, बिजय महतो,सुनील श्रीवास्तव,रमेश हांसदा, जिला महामंत्री श्री राकेश मिश्रा एवं श्री भूषण मुर्मू, राजा सिंहदेव, बीजू दत्ता, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज महतो जिला उपाध्यक्ष श्री अमृतेश अमर श्रीमती रितिका मुखी एवं श्री शम्भु मंडल, जिला मंत्री श्री सतीश शर्मा, श्री ललन शुक्ला एवं श्रीमती सावित्री बानरा, बद्री दरोगा,जिला मीडिया प्रभारी श्री गुरजीत सिंह, श्री राजकुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी श्री बिनय कंचन, श्री ईश्वर महतो,आईटी सेल प्रभारी श्री विष्कंठ प्रधान सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  मॉर्निंग वॉक के विकल्प हुए सीमित, कहीं ताला तो कहीं 50 रुपए इंट्री फीस

 

About The Author

You may have missed