फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 15 से 40 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ोतरी, वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% तक ब्याज

Advertisements

जमशेदपुर:  निजी क्षेत्र की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस ने सात अक्तूबर से फिक्स्ड डिपॉजिट के व्याज दरों में 15 से 40 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है. नई दरें 12 से 60 महीने की अवधि के नए डिपॉजिट और रिन्यूअल, दोनों पर लागू होगी. इस बदलाव से नियमित जमाकर्ता 31 से 60 महीने की अवधि पर सालाना 7.75% तक ब्याज हासिल कर सकेंगे. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.40% अतिरिक्त लाभ के साथ अधिकतम 8.15% सालाना ब्याज मिलेगा. मैच्योरिटी पर एफडी नवीकृत कराने वाले जमाकर्ताओं को 0.10% के अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलेगा. इससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम दर 8.25% हो जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  साकची में करीब नौ लाख की चोरी में दो नाबालिग हिरासत में