रक्षाबंधन 28 अगस्त को, जानें राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

Advertisements

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस साल यह त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। वाराणसी पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 8:31 बजे शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। भद्रा 27 अगस्त की सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक रहेगी। इसलिए 28 अगस्त को रक्षाबंधन के समय भद्रा नहीं रहेगी और पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पंडित के मुताबिक, 28 अगस्त को राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त सुबह 5:28 बजे से 10:11 बजे तक, दूसरा दोपहर 11:22 बजे से 1:20 बजे तक और तीसरा शाम 4:32 बजे से 6:04 बजे तक रहेगा। इनमें सुबह 5:28 बजे से 9:45 बजे तक का समय सबसे उत्तम माना गया है। राखी बांधते समय तीन गांठ लगाना शुभ माना जाता है। पहली गांठ भाई की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य, दूसरी उसकी सुरक्षा व जीवनभर भाई की कामना और तीसरी भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की प्रार्थना से जुड़ी मानी जाती है।

रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए और इष्टदेव का ध्यान कर पूजा की थाली सजानी चाहिए। थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दही, राखी, मिठाई और घी का दीपक रखा जाता है। सबसे पहले रक्षा धागों की भगवान की पूजा की जाती है। इसके बाद भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाया जाता है। बहन भाई के सिर पर रुमाल या वस्त्र रखकर माथे पर तिलक लगाती है, चावल लगाती है और लंबी आयु की कामना करते हुए राखी बांधती है। इसके बाद आरती कर मिठाई खिलाई जाती है और भाई बहन को उपहार देकर आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएं देता है।

See also  गंगा कटाव की जद में 100 मीटर रेल ट्रैक, इस रूट पर परिचालन रोका गया

 

About The Author

You may have missed