आदित्यपुर: रंगदारी के आरोपियों को चंद घंटों के भीतर थानेदार ने दबोचा, निभाया वादा, जाने थानेदार ने क्या कहा, “देखें.video…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Adityapur:सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती निवाशी कुख्यात अपराधकर्मी कादिम खान के छोटे बेटे शाहबाज उर्फ मुन्ना को पांचों गुर्गों सहित थानेदार ने चंद घंटों के भीतर ही एक हथियार सहित धर दबोचा है. सभी से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही थाना प्रभारी द्वारा दिंदली बाजार के दुकानदारों से किया गया वादा पूरा हो गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

video…

बीती रात शाहबाज अपने गुर्गों के संग दिंदली बाजार स्थित प्रेम वस्त्रालय में अपने गुर्गों के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर हफ्ता वसूली को लेकर रंगदारी की मांग की थी. जिससे भयभीत दुकानदारों ने रविवार की सुबह थानेदार से सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

 

बता दे थानेदार ने दुकानदारों से भयमुक्त होकर कारोबार संचालित करने का भरोसा दिलाया था. थाना प्रभारी राजन कुमार ने दुकानदारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया और आरोपियों के धरपकड़ में जुट गए. घटना के चंद घंटों के भीतर थाना प्रभारी राजन कुमार ने अपने अफसरों के साथ आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की घेराबंदी कर अलग- अलग हिस्सों से शाहबाज सहित 4 युवकों को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर एक धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल सभी युवकों से पूछताछ जारी है.

बाईट-

 

राजन कुमार (थाना प्रभारी- आदित्यपुर )

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed