गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री की मौत, करीब साढ़े 12 घंटे बाद टाटानगर में उतारा गया शव

Advertisements

जमशेदपुर : मुंबई से हावड़ा आने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12859) में यात्री सुविधाओं और रेलवे की व्यवस्था को लेकर शनिवार को गंभीर सवाल उठे. ट्रेन निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे की देरी से चल रही थी. इसी दौरान पश्चिम बंगाल के भाटपारा निवासी 45 वर्षीय बिनोद पासवान की शनिवार सुबह चलती ट्रेन में मौत हो गयी. वह कैंसर के मरीज थे. यात्रियों ने मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने और शव को ट्रेन से उतारने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया. अंततः श्वाती जोशी ने शाम 7 बजे रेल मंत्री और रेल मदद के माध्यम से शिकायत की. रात 8:26 बजे ट्रेन टाटानगर पहुंची, जहां परिजनों की मदद से शव उतारा गया. इसके बाद ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हो गयी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यात्रियों के अनुसार, एम-1 कोच में शव पड़े रहने से सहयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रेन में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी और शौचालयों की हालत बदतर हो चुकी थी. करीब 12 घंटे की देरी से चल रही ट्रेन में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी हुई. यात्रियों ने आरोप लगाया कि भूख-प्यास से परेशान लोगों को अनधिकृत वेंडर्स से मनमाने दाम पर घटिया और दूषित खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ रही थी. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि आधुनिक रेल सेवाओं के दौर में भी इस ट्रेन का सफर बेहद निराशाजनक रहा.

एम-1 कोच में यात्रा कर रहे 45 वर्षीय बिनोद पासवान की तबीयत खराब थी. यात्रियों ने सुबह करीब 8 बजे उनकी मौत की जानकारी टीटीई को दी. इसके बाद उन्हें बताया गया कि चिकित्सक मौत की पुष्टि करेंगे. हालांकि, यात्रियों के अनुसार, इसके बाद काफी देर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. करीब साढ़े 12 घंटे बाद रात 8:26 बजे टाटानगर स्टेशन पर शव उतारा गया. इस दौरान यात्रियों को शव के साथ ही यात्रा करनी पड़ी.

About The Author

You may have missed