घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Advertisements

खरसावां : सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह गांव में सोमवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अशोक नायक (58) के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके बेटे अर्जुन नायक ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी पिता का शव घर के आंगन में छोड़कर फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मनसा प्रतिमा विसर्जन के बाद अशोक नायक और उनके बेटे अर्जुन नायक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर अर्जुन ने कथित तौर पर धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में अशोक नायक का शव घर के आंगन में पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी अर्जुन नायक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घरेलू विवाद सहित अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

About The Author

See also  गाय का कथित अवैध खटाल हटाने की मांग, चार महीने से कार्रवाई नहीं होने का आरोप

You may have missed