फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

Advertisements

खूंटी : संत मिखाइल महागिरजाघर के फादर बेनेडिक्ट बारला पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल फादर को खूंटी सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फादर बेनेडिक्ट बारला खूंटी स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य हैं। बताया जा रहा है कि वे रात में विद्यालय के कार्यालय में मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद वे लहूलुहान अवस्था में कार्यालय में पड़े रहे। सुबह विद्यालय पहुंचे लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना की जानकारी मिलने पर खूंटी के एसपी, एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल हमले के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

इधर, फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले से नाराज लोगों ने खूंटी के भगत सिंह चौक पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ।

About The Author

You may have missed