सड़क निरीक्षण के बाद चाय-पकौड़ी की दुकान पर रुके हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय

Advertisements

बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार, 20 अक्टूबर को नेमरा से लौटते समय कसमार पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ बाजारटांड़ चौक स्थित कुणाल जायसवाल की चाय-पकौड़ी की दुकान पर पहुंचे। दोनों करीब 10 मिनट तक दुकान पर रुके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय-पकौड़ी और जलेबी का स्वाद लिया तथा उनसे बातचीत की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दुकान पर जलपान के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने खुद चाय बनाई। मुख्यमंत्री और विधायक को अचानक अपने बीच देखकर स्थानीय लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। लौटते समय आलू चॉप, पकौड़ी और जलेबी पैक कराकर नेमरा ले जाने की भी जानकारी सामने आई है। सड़क निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सेवाती घाटी भी पहुंचे, जहां उन्होंने भौगोलिक स्थिति और सड़क मार्ग का जायजा लिया।

इससे पहले 28 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे। उस दौरान वे खुद कार चला रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे फल बेच रहे एक बुजुर्ग के पास रुककर उन्होंने अमरूद और जामुन के दाम पूछे थे। इसके बाद अपने हाथों से अमरूद चुनकर खरीदे और साथ मौजूद लोगों को भी खिलाए थे।

About The Author

You may have missed