सुवर्णरेखा नदी में अवैध बालू खनन पर विधायक पूर्णिमा साहू सख्त, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : सुवर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर कथित रूप से जारी अवैध बालू खनन के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सख्त रुख अपनाया है। विधायक ने बागुनाहातु डोंगा घाट, बागुनहातु तिलकनगर घाट और बारीडीह भोजपुर कॉलोनी घाट समेत नदी के अन्य घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है और प्राकृतिक संपदा का दोहन हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घाटों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि बेरोकटोक जारी अवैध खनन से स्वर्णरेखा नदी के अस्तित्व और प्राकृतिक स्वरूप को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार दिन-रात चल रहा है। विधायक ने प्रशासन की अनदेखी पर भी सवाल खड़े किये।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल संज्ञान लेने और अवैध बालू खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पूर्णिमा साहू ने चेतावनी दी कि बालू माफियाओं की मनमानी और प्रशासन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सुवर्णरेखा नदी प्राकृतिक धरोहर है और यह किसी माफिया की निजी जागीर नहीं है।

About The Author

See also  टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से हटाया गया रद्दीकरण, दिसंबर की बुकिंग शुरू

You may have missed