छठ पर 92,534 महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि, 23.13 करोड़ रुपये जारी

लोहरदगा : छठ महापर्व के अवसर पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है। योजना के तहत लोहरदगा जिले की 92,534 महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 की सम्मान राशि भेज दी गई है। इसके लिए कुल 23 करोड़ 13 लाख 35 हजार रुपये जारी किए गए हैं। आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से यह राशि सीधे लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।


योजना की अक्टूबर माह की किस्त के रूप में प्रत्येक लाभुक महिला को 2,500 रुपये मिले हैं। इस प्रकार जिले की 92,534 महिलाओं के खातों में कुल 23,13,35,000 रुपये भेजे गए हैं। भुगतान पूरा होने से जिले की बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ मिला है।
छठ महापर्व के दौरान सम्मान राशि मिलने से लाभुक महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। त्योहार के समय घर-परिवार की जरूरतों और तैयारियों में यह राशि मददगार होगी। योजना के तहत अक्टूबर माह की किस्त का भुगतान आधार आधारित प्रणाली से सीधे बैंक खातों में किया गया है।


