सील सरकारी आवास के बाहर टेंट में अंबा प्रसाद से मिले कांग्रेस नेता, लिट्टी-चोखा पर हुई चर्चा

Advertisements

रांची : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को खाली कराकर सील किये जाने के मामले में कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने सील आवास के बाहर टेंट में अंबा प्रसाद से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान नेताओं के लिए लिट्टी-चोखा का नाश्ता परोसा गया। नाश्ते के दौरान नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा भी हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुलाकात के दौरान सभी नेता सील सरकारी आवास के बाहर लगाये गये टेंट में बैठे और अंबा प्रसाद से बातचीत की। गौरतलब है कि सरकारी आवास सील किये जाने के बाद अंबा प्रसाद ने वहीं टेंट लगाकर छोटी दिवाली और दीपावली मनायी थी।

About The Author

See also  चित्रगुप्त पूजा में संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी मस्ती

You may have missed