जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को मार डाला

Advertisements

रांची : झारखंड के पलामू और सरायकेला-खरसावां जिले में हत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव में बुधवार को जादू-टोने के संदेह में 60 वर्षीय सीताराम की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौरिया गांव के निवासी थे और करीब 40 साल से मंगराडीह स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के अनुसार, आरोपी प्रमोद और सोनू सगे भाई हैं। मंगलवार रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनके भाई की मौत हो गई थी। दोनों को संदेह था कि सीताराम के कथित जादू-टोने के कारण उनके भाई की जान गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले के धातकीडीह गांव की है, जहां 58 वर्षीय अशोक नायक की उनके बेटे अर्जुन नायक ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अर्जुन सोमवार रात मनसा देवी की प्रतिमा के विसर्जन समारोह से घर लौटा था। इसके कुछ देर बाद घरेलू बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि अर्जुन ने पहले पिता को डंडे से पीटा और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे अशोक नायक की मौके पर ही मौत हो गई।

सिनी पुलिस चौकी प्रभारी गौरव कुमार के अनुसार, चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अशोक नायक खून से लथपथ पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र के बीच छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता था। वारदात के बाद आरोपी अर्जुन फरार हो गया। दोनों घटनाओं में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

About The Author

You may have missed