सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, वर्ष 1996 से हो रहा पूजा का आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो के पारडीह चौक के समीप पारडीह स्कूल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सिंदूर खेला की रस्म निभाई। लाल पाड़ साड़ी में सजी महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा को विदाई दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

समिति के सचिव अमल कुमार बनर्जी ने बताया कि पारडीह स्कूल मैदान में वर्ष 1996 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल यहां पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा संपन्न कराई जाती है। आयोजन के दौरान समिति के सदस्य मिलकर सभी व्यवस्थाएं संभालते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

About The Author

See also  दीपावली के पटाखों से झारखंड के शहरों में बढ़ा प्रदूषण, रांची में PM-10 का स्तर सामान्य से 5 गुना पहुंचा

You may have missed