आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व डीजीएम इंद्रो डेनियल टूल रूम को राहत नहीं, मुकदमा जारी रहेगा

Advertisements

रांची : आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) के तत्कालीन उप महाप्रबंधक (डीजीएम) इंद्रो डेनियल टूल रूम को राहत नहीं मिली है. सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. याचिका में मुकदमे की आगे की कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था. अदालत ने कहा कि मामला पहले ही आरोप गठन के चरण तक पहुंच चुका है और अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही भी जारी है. ऐसे में इस स्तर पर मुकदमे की कार्यवाही रोकने का कोई आधार नहीं है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी की ओर से पहले भी मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगाने का प्रयास किया जा चुका है. इससे पहले आरोप गठन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका भी खारिज हो चुकी है. इसके बाद आरोपी ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था. वहां से राहत नहीं मिलने के बाद मामला फिर सीबीआई की विशेष अदालत में पहुंचा. अदालत ने स्पष्ट किया कि पहले ही न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ चुके मामले को इस स्तर पर रोकना उचित नहीं है.

सीबीआई के अनुसार, आरोपी पर 1.96 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी यूनिकॉन कुमारी और केशव दत्त के नाम पर भी संपत्ति खरीदी. जांच एजेंसी के मुताबिक, 12 दिसंबर 2023 को दाखिल आरोपपत्र में आय से अधिक संपत्ति का मूल्य 1,96,97,628 रुपये बताया गया था. इसमें 1,40,37,414 रुपये की चल संपत्ति और 56,60,214 रुपये की अचल संपत्ति शामिल बतायी गयी है. आरोपी और उनकी पत्नी को इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा.

About The Author

You may have missed