हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जेसीबी से गिरवाया सरकारी भवन

Advertisements

हजारीबाग : शहर के हुरहुरू स्थित खासमहाल की 57 डिसमिल जमीन पर बने सरकारी भवन को शनिवार रात पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम में सदर एसडीपीओ रूपक सिंह, सदर सीओ आशुतोष कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सदर सीओ आशुतोष कुमार के अनुसार, संबंधित जमीन सरकारी खासमहाल की है और इसका लीज समाप्त हो चुका है। जमीन को रिज्यूम करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसके बावजूद भवन ध्वस्त किए जाने की जानकारी न्यायालय को दी जाएगी। सदर एसडीपीओ रूपक सिंह ने कहा कि सीओ की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने दावा किया कि उन्होंने जमीन के मालिक मुजीबुर रहमान से पावरनामा लिया है और जमीन से संबंधित मामला झारखंड राज्य तथा मुजीबुर रहमान के बीच हाईकोर्ट में लंबित है। उनके अनुसार, अदालत ने उन्हें जमीन पर काम करने से नहीं रोका है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की शादी होने वाली है, इसलिए जमीन की साफ-सफाई कराई जा रही है। जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के अदालती आदेश को लेकर प्रशासन और योगेंद्र साव के दावों के बीच विवाद है।

About The Author

You may have missed