सांसद कालीचरण सिंह की तबीयत बिगड़ी, मिलने पहुंचे ढुल्लू महतो

चतरा : सांसद कालीचरण सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो उनसे मिलने चतरा स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने कालीचरण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कई नेता मौजूद रहे।


जानकारी के अनुसार, सांसद कालीचरण सिंह पिछले एक सप्ताह से कमर दर्द से परेशान हैं। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने के साथ बैठने और उठने में भी परेशानी हो रही है। मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई और नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, ताकि वे दोबारा जनसेवा के कार्यों में लौट सकें।
इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार भी मौजूद थे। नेताओं की इस मुलाकात को आपसी सौहार्द और आत्मीयता के रूप में देखा जा रहा है।


